Income Tax अरबपति विधायक व कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

Income Tax अरबपति विधायक व कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

भोपाल और जबलपुर की टीम ने गुरुवार तडक़े शर्मा के नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, जबलपुर व कटनी सहित देशभर में 24 ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, कटनी में माइनिंग कारोबारी प्रदीप मित्तल के ठिकानों पर भी कार्रवाई है। अब तक आयकर की टीम ने करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। वहीं विधायक शर्मा के पास से साढ़े 7 किलो सोना भी बरामद हुआ।
Income tax raid
शर्मा नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। 2013 में वे इसी सीट से भाजपा से जीते थे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को छोडकऱ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। शर्मा अमीर विधायकों में गिने जाते हैं, 2018 के चुनाव में उन्होंने 130 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। बताया जाता है कि रेत के ठेके व शुगर के कारोबार में शामिल हैं।
भोपाल और जबलपुर के अलावा अन्य जगहों की डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल और कटनी व अन्य जगहों पर एकसाथ दबिश दी। टीम विधायक शर्मा के साथ ही खनन कारोबारी प्रदीप मित्तल के ठिकानों पर पहुंची। दस्तावेजों को जब्त कर आयकर से जुड़ी अनियमितताओं को तलाशा जा रहा है। आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि इन कारोबारियों की फर्मों में आयकर से जुड़ी गड़बडिय़ां की जा रही हैं। आयकर की टीमों ने इन कारेाबारियों के घर, गोदाम, दुकान, रेत और माइनिंग के कारोबार से जुड़े कार्यालयों सहित २४ स्थानों पर छापा मारा। यहां जो भी दस्तावेज मिले, उन्हें जब्त कर लिया।
जबलपुर में आयकर विभाग की टीम तेंदूखेडा विधायक के कटंगा के पास बने घर में दबिश देने पहुंची लेकिन यह बंजगला बंद था। शाम को अधिवक्ताओं को लेकर आयकर विभाग की टीम पहुंची और बंगले का ताला खुलवाया। फिर टीम ने यहां पर जांच शुरू की। एक टीम ने गाडरवारा में रेत ठेका कंपनी के ठिकाने में छापा मारा है। नरसिंहपुर में विधायक की शुगर मिल, होटल, रेत के कार्यालय पर कार्रवाई की गई। कटनी में माइनिंग एवं पुट्टी के अलावा दूसरे कारोबार करने वाले एक बड़े कारोबारी के यहां भी टीम पहुंची है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *