आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1439- इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1465- फ्रांस के मोंंटलहेरी में युद्ध छिड़ा।
1519- मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जाॅन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल सार्वजनिक बहस शुरू।
1661- स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1790- अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया राज्य की स्थापना को मंजूरी दी।
1798- अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।
1856- हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को मंजूरी मिली।
1890- पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
1894- जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1900- रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
1909- आजादी की लड़ाई में शामिल होने वालीं अरुणा आसफ अली का जन्म हुआ।
1925- इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1926- नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
1935- अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला ऑटोमैटिक पार्किंग मीटर लगा।
1942- फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
1945- अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1950- फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
1951- एशिया का देश नेपाल ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1968- भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म हुआ।
1969- अपोलो-11 यान से चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित की गई।
1970- इराक में संविधान लागू हुआ।
1981- भारत ने परमाणु परीक्षण किया।
1984- मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म हुआ।
1990- फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
1990- यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993- ब्रिटेन की खुफिया सेवा एमआई-5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवाकर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।
2007- जापान के निगाटा तट पर 6.8 तीव्रता के आए भूकंप से आठ लोगों की जानें गईं और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु उर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो गया।
2015- वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की क्लोज-अप तस्वीरें जारी कीं।
2016- युद्ध प्रभावित दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को वायुसेना के विमान से भारत लाया गया।
2018- सऊदी अरब में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर गायक माजिद-एल-मोहन्दिस को गले लगाने से महिला गिरफ्तार।
2020- मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला देते हुए अमेरिका ने चीनी फर्म के कुछ कर्मचारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *