मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ ललित कुमार से मिलकर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्मों को भरने में आ रही दिक्कतों के सम्बंध में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों जैसे एलएलबी, एमएससी आदि के प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 4 जुलाई से भरे जाने थे किंतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुचारू रूप से नही चल रही है जिससे छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं, और साथ ही परीक्षा फॉर्म का शुल्क लगभग विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 3500रू से 4000 रू तक अवैध रूप में लिया जा रहा है जबकि चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्मों का सामान्य शुल्क 900 से 1100 रू तक होता है हमारी मांग हैं कि उसे सही किया जाएं। और साथ ही विवि की वेबसाइट सही से ना चलने से अभी तक अनेक विद्यार्थी फॉर्म नही भर पाए हैं अतः परीक्षा फॉर्म की तिथि को बढ़ाई जाए जिससे सभी छात्र-छात्राएं अपना फॉर्म भरना सुनिश्चित कर सके।

छात्रसंघ नेता अमन जैन ने कहा कि यदि त्रि-सूत्रीय मांगपत्र का शीघ्र अति शीघ्र समाधान नहीं होता तो छात्रसंघ और विद्यार्थी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे।

मुख्य रूप से रुचिन नरवाल,माहेनूर , ज्योति, पारुल, कुलदीप , फजल, मंतशा, मेघा कल्याणी, शहरीन, उर्वशी, दुर्गेश, आदिल, राधा, रुकैया आदि मौजूद रहे।