भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की संख्या डेढ़ सौ पार होने के साथ ही संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या करीब साढ़े नौ सौ हो गई है।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 159 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 125 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में प्रदेश में 928 एक्टिव केस मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में संक्रमण दर 2.9 फीसदी और रिकवरी दर 98.6 फीसदी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की जांच के लिए सात हजार नौ सौ छह सैंपल लिए गए।

