शाहरूख की फिल्म जवान में कैमियो करेंगे थलपति विजय

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता थलपति विजय, शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान ,फिल्मकार एटली कुमार की अगली फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि थलपति विजय जो एटली और शाहरुख खान, दोनों के दोस्त हैं, फिल्म जवान में एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में थलपति विजय का एक छोटा-सा किरदार होगा, जिसके लिए वह कोई पैसा नहीं लेंगे। थलपति विजय ‘जवान ‘ के लिए केवल एक दिन की ही शूटिंग करेंगे, इसलिए वह पैसे नहीं ले रहे हैं क्योंकि शाहरुख और एटली दोनों ही उनके अच्छे दोस्त हैं।
कहा जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नयनतारा फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म जवान 2 जून 2023 में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *