मेरठ में कच्‍छा बन‍ियान गिरोह का कहर, शरीर पर तेल लगाकर घरों में कूद रहा ये गिरोह

मेरठ। कच्छा बनियान धारी गिरोह के बदमाश शरीर और हाथों पर तेल लगाकर आउटर में बने घरों की दीवार से अंदर कूद जाते है। खुले आसमान के नीचे सोने वाली महिलाओं को निशान बना रहे है। चार घरों में लूटपाट के बाद ग्रामीणों में कच्छा बनियानधारी गिरोह को लेकर दहशत फैल गई है। चिदौड़ी और मिठेपुर गांव के लोगों ने रात में पहरा देना भी शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिनों में चार घटनाएं हो चुकी है। उसके बाद भी पुलिस गैंग का पता नहीं लगा पाई है। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मोबाइल टावर के आधार पर कुछ संदिग्ध नंबर मिले है, जिनकी सर्विलांस की मदद से पड़ताल की जा रही है जल्द ही पुलिस इस गिरोह को दबोच लेगी। फिलहाल देर रात गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

शनिवार और रविवार की रात दो गांव में लूटपाट की चार घटनाएं कच्छा बनियानधारी गिरोह ने की है। उसके बाद इंचौली क्षेत्र में बदमाशों को लेकर दहशत बन गई है। बदमाश आउटर एरिया के मकानों को अपना निशाना बना रहे है। सोमवार को ग्रामीणों ने आउटर एरिया में पहरा देने का निर्णय लिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि लावड़ चौकी क्षेत्र में अभी तक घटनाएं हुई है। वहां पुलिस गश्त रात में बढ़ा दी है। गिरोह की धरपकड़ पर भी काम चल रहा है। तेल से चमकता है, पूरा शरीर

लूटपाट की शिकार महिलाओं ने बताया कि बदमाशों का पूरा शरीर रात में तेल लगाने से चमकता है। बात बात पर जान से मारने की धमकी देते है। घर के अंदर दो बदमाश घुसते है, उनके बाकी साथी घर के बाहर खड़े रहते है। अभी तक बदमाशों ने रात एक बजे से तीन बजे तक वारदात को अंजाम दिया है। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में होते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *