दिल्ली में निजी स्कूल वैन पलटने से हादसा, वैन में सवार थे 14 बच्चे

दिल्ली में निजी स्कूल वैन पलटने से हादसा, वैन में सवार थे 14 बच्चे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना इलाके में आज दोपहर एक प्राइवेट स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटने से वैन में बैठे बच्चे घायल हो गए, जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वैन में 14-15 बच्चे सवार थे, स्कूल वैन को परिजनों ने खुद हायर किया था।

दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एनक्लेव इलाके में मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटने से वैन में बैठे बच्चे घायल हो गए जिन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्कूली बच्चों का इलाज चल रहा है। बता दें कि निजी वैन में 14 बच्चे सवार थे। हादसे के वक्त स्कूल वैन में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे स्कूल से वापस लौट रहे थे। स्कूल वैन को पेरेंट्स ने खुद हायर किया था। वैन विवेक विहार इलाके के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल से बच्चे ले जाने का काम करती थी।

परिजनों के मुताबिक दोपहर स्कूल से कॉल आई कि वैन पलटने से बच्चे घायल हो गए हैं जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, तीन बच्चों को हाथ-पैर और सिर में ज्यादा चोट आई है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राजधानी दिल्ली में हजारों स्कूल वैन अवैध रूप से चलाई जा रही जो बच्चों को रोज ठूस-ठूस कर स्कूल ले जाने का काम करती है और जो कभी ना कभी हादसे का शिकार हो जाती है लेकिन स्कूल और प्रशासन आंखे मूंदे बैठा रहता है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *