ट्रक वाले ने बजाया ऐसा हॉर्न, बीच सड़क पर बाइक छोड़कर डांस करने लगे लड़के; देखें मजेदार Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवारों का एक समूह ट्रक के हॉर्न की धुन पर थिरकते हुए नजर आए. पीछे से ट्रक आती है और हॉर्न बजाने लगती है, जिसे सुनकर आगे जा रहे लड़कों ने अपनी बाइक रोकी और अचानक से डांस करने लगे. वीडियो को कथित तौर पर कर्नाटक में शूट किया गया है, जिसमें सभी नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है, जिसमें सभी लड़के मजे से डांस कर रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत ट्रक के आगे बाइक की दौड़ से होती है, लेकिन वे जल्द ही रुक जाते हैं. लड़कों का समूह अपनी बाइक सड़क के किनारे पार्क करता है और फिर एक मजेदार डांस में डूब जाता है. जैसे ही ट्रक उनके पास आता है, वे उसकी ओर इशारा करते हैं जिसके बाद ड्राइवर ने ‘नागिन’ डांस ट्यून बजा दिया. जैसा कि हम वीडियो में देख सकते हैं कि उत्साहित दिखने वाले युवा एनर्जी के साथ नाचने लगते हैं और उनमें से कुछ को खुशी से चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है. लड़कों में से एक सड़क पर रेंगते हुए सांप की तरह नकल करने लगता है, जिसे देखकर सभी हंसने लगते हैं.

देखें वीडियो-

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *