मुंबई। मुंबई में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बरसात होने के कारण कुछ जगहों पर जलजमाव की खबर है। यह बारिश अगर ऐसे ही जारी रही तो लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश के बीच पहले ही मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
मुंबई में जहां सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश और बाढ़ की कारण हादसे हुए हैं। मुंबई में तेज बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलजमाव जैसे हालात बन गए हैं। शहर के चेंबूर के ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे का वीडियो भी सामने आया है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।
बरसात होने के कारण मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, मलाड सहित कुछ इलाकों में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। जबकि महाराष्ट्र में कई जिलों में बारिश ने तांडव मचाया है। बरसात के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के कारण मंगलवार को अंधेरी में मेट्रो पर असर पड़ा था। साथ ही लोकल ट्रेन पर भी।

गौर हो कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। कुछ जगहों पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सूबे में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ की वजह से हुए हादसों में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है। साथ ही पिछले 24 घंटे में 95 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।