मेष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में पेश आ रही कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृष: पेट में गड़बड़ी रह सकती है, मौसम के एक्सपोइयर से भी बचाव रखना सही रहेगा, मगर जनरल हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए सोचेंगे या मन बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर गले में खराबी का डर।
कर्क: वैर-विरोध के कारण मन टैंस, परेशान, डावांडोल तथा उखड़ा-उखड़ा-सा रहेगा, किसी भी यत्न को शुरू करने के लिए मन राजी न होगा।
सिंह: संतान के सुपोर्टिव तथा हमदर्दाना रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है। इज्जत-मान की प्राप्ति, मगर तबीयत में तेजी रहेगी।
कन्या: किसी जमीनी जायदादी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिटर्न देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
तुला: उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ का अच्छा रिजल्ट मिलेगा कोई कामकाजी यत्न भी आप अच्छी तरह से निपटा सकेंगे।
वृश्चिक: सितारा धन लाभ वाला, कामकाजी प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी, वैसे भी आप हर तरह से हावी-प्रभावी रहेंगे।
धनु: व्यापारिक तथा कामकाजी कामों में कामयाबी मिलेगी, बेहतरी होगी, जरनल तौर पर आपकी पैठ, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
मकर: सितारा नुक्सान तथा धन हानि वाला, किसी पर न तो ज्यादा भरोसा करें, और न ही अपनी कोई पेमेंट किसी के नीचे फंसने दें।
कुम्भ: धार्मिक कामों में ध्यान, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, यत्न करने पर कोई स्कीम कुछ आगे बढ़ेगी।
मीन: सितारा किसी उलझे-बिगड़े अदालती काम को संवारने तथा कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, शत्रु आपके समक्ष टिक न सकेंगे, मन पर पॉजिटिव सोच प्रभावी रहेगी।