केएल राहुल जल्द करने जा रहे हैं शादी! मुंबई में हो सकता है भव्य कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. हाल ही में आथिया जर्मनी से केएल राहुल की सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं. राहुल कमर की सर्जरी करने के लिए जर्मनी गए थे और इस कारण पहले वे पहले साउथ अफ्रीका फिर इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए थे. उनके अगस्त में शुरू हो रहे एशिया कप टी20 में भी उतरने की संभावना कम है. टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर जल्दी भी नहीं कर रहा है, क्योंकि इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है. ऐसे में तब तक वे पूरी तरह फिट हो सकते हैं.

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, केएल राहुल और आथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में मुंबई में शादी कर सकते हैं. जानकरी के मुताबकि, दोनों परिवारों के लिए एक भव्य प्रोग्राम होगा और तैयारी खुद आथिया ही देख रही हैं. एक सूत्र ने बताया कि हाल ही में दोनों अपने घरवालों के साथ नया घर देखने पहुंचे थे. फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है. यहीं दोनों रहेंगे. मालूम हो कि राहुल ने आईपीएल 2022 में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 600 से अधिक रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी. आथिया सुनील शेट्‌टी की बेटी हैं.

आथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से एक्टिंग में कदम रखा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी. इसके बाद आथिया फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं. ये फिल्म भी औसत ही रही.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *