शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 175.45 अंक गिरकर 54,219.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.8 अंकों का गोता लगाकर 16,126.20 अंक पर खुला।

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में घटत और स्मॉलकैप में बढ़त दिखी।

बीएसई का मिडकैप 36.6 अंक गिरकर 22,761.51 अंक और स्मॉलकैप 1.56 अंकों की मामूली सी बढ़त के साथ 25,917.97 अंकों पर खुला।

गौरतलब है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 86.61 अंक टूटकर 54395.23 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.60 अंकों की गिरावट के साथ 16216 अंक पर रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *