लड़कियां अब पहले से काफी धाकड़ हो गई हैं इसका ताजा उदाहरण गाजियाबाद में देखने को मिला। गाजियाबाद में दो लड़कियों ने साथियों की मदद से एक लड़के की बीच सड़क बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना मधुबन बापूधाम इलाके के सेक्टर-23 की है, जहां लड़कियों ने पुलिस के सामने ही लड़के की बुरी तरह से पीट दिया। हालंकि पुलिस ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं थीं।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का बचने के लिए इधर-उधर भागता है लेकिन लड़कियों फिर भी उसे काबू कर लेती हैं और पीटती हैं। इतना ही नहीं लड़कियां लड़के को गालियां देते हुए भी नजर आईं। इस दौरान पुलिस बीच-बचाव के लिए आगे आई लेकिन लड़कियां लड़के को छोड़ने के मूड में नहीं थीं।

पुलिस से हाथ छुड़ाकर वे फिर से युवक को पीटने लग गईं। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया है।