Toll Plaza के कर्मियों से भिड़े द ग्रेट, कहा- ‘बंदर’, Video Viral

लुधियाना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें द ग्रेट खली अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और उनकी गाड़ी एक टोल प्लाजा पर रुकी। इस दौरान बाहर खड़े टोल प्लाजा के कर्मचारी उनके साथ बहसबाजी कर रहे थे।

वीडियो में टोलकर्मी उनपर उनके एक साथी को थप्पड मारने का आरोप लगा रहे हैं। इसी दौरान द ग्रेट खली अपनी गाड़ी से उतरते हैं और बात करने के लिए टोल प्लाजा के कर्मी की तरफ आते हैं। द ग्रेट खली वीडियो में बोल रहे थे कि टोल प्लाजा वाले ब्लैकमेल करते हैं। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी उनके पास आता है परंतु द ग्रेट खली गाड़ी के आगे पड़ा बैरियर पीछे करते हैं और वापस गाड़ी में बैठ कर चले जाते हैं। ।

वीडियो देखने से पता चलता है कि यह टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने ही बनाई थी। वीडियो में टोल प्लाजा के कर्मचारी द ग्रेट खली के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करते बोलते है “छितर पैने हुन तेरे वडडा रेस्लर” बंदर। परंतु यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वीडियो किस टोल प्लाजा की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *