हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6 दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का हुआ समापन

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6 दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का हुआ समापन

मेरठ (मो सुहैल) हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित काइट कॉलेज दिल्ली रोड मेरठ में चल रहे 6 दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का आज समापन हुआ।
कैम्प संचालक एल टी मनोज सिन्धी सचिव एच एस जी यूपी इस कैंप की थीम राष्टीय एकता थीl
समापन समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन मनोज पाल सिंह एवं सचिव नीरज पाल सिंह,डॉ आकाश चबाक मुख्य निदेशक , संजय कौशिक विभागाध्यक्ष एवं डॉ मुनेंद्र कुमार प्राचार्य काइट ग्रुप रहे।
कैंप की अध्यक्षता आकाश चबाक, संजय कौशिक जी द्वारा की गई सभी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी देते हुवे कार्यक्रम की शुरुआत की l
कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाईड के कैप संचालक मनोज सिंधी ने विद्यार्थियों को ध्वज बांधना, गांठ लगाना, दीक्षा संस्कार, टेंट बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, एस्टेचर, आपातकालीन स्थिति में जान और माल़ की सुरक्षा करना, फूड प्लाजा की व्यवस्था करना आदि का प्रशिक्षण दिया उन्होंने विद्यार्थियों की टोलियां बनवाई इन टोलियों ने भारत के अलग अलग राज्यो की संस्कृति को दर्शाते हुए अपने-अपने टेंट का निर्माण किया और उनकी साज सज्जा के साथ वहां की खासियत दिखाई ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटक, गायन, भाषण एवं नृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक की भी प्रस्तुतियां दीl जिसके बाद विद्यार्थियों ने खाना खजाना कार्यक्रम शुरू किया जिसमें विद्यार्थियो ने अलग-अलग राज्यो से जो भी खाना ज्यादा चर्चित रहता है उसको बनाया और दर्शाया l
मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, द्वारा , प्रथम राजस्थान, द्वितीय असम एवं तृतीय महाराष्ट्र स्थान प्राप्त करने वाली टोली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया l मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ही हमारे व्यक्तित्व में साहस दया सेवा आदि मूल्यों को समाहित करते हैं वही विशिष्ठ अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में भी स्काउट गाइड नियमों का पालन करना चाहिए।
संस्थान के प्राचार्य डॉo मुनेंद्र कुमार ने विद्यार्थी द्वारा दी गई प्रस्तुति को सराहा तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी इसके साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अपने बहुमूल्य समय से समय निकालकर इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए उनका धन्यवाद किया। वही संस्थान के निदेशक आकाश चबाक ने भी कैंप में उपस्थित सभी बीएड के विद्यार्थियों को इस कैंप की सफलता पर बधाई दी और इस कैंप में बताए गए नियमों को अपनी दिनचर्या में उतारने के लिए प्रेरित किया।
आज के इस समापन समारोह मे रोवर प्रभारी प्रियंका ओर रेंजर प्रभारी राजेन्द्र क़ो उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया, मंच का संचालन शिवानी, निशा ओर वंदना द्वारा किया गया रणवीर, अभिलाषा , आरती शर्मा,संजीव, दीक्षा, आरती, पारुल, रमीत, आदि समस्त प्रवक्ता गणऔर संस्थान के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *