डी पी एम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह हुआ

डी पी एम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह हुआ

बहसूमा।डी. पी. एम. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा मे शुक्रवार को कक्षा बारह के छात्र छात्राओं के लिए विदाई पार्टी और गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव महोदय जगदीश त्यागी ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि समर्पित की। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। कक्षा 11 के छात्र- छात्राओं ने बुके व उपहार देकर कक्षा बारह के विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी। इसके पश्चात बच्चों ने पंजाबी नृत्य व भांगडा की मनमोहक प्रस्तुती पेश की। कक्षा ग्यारह की छात्रा शेरन राजपूत ने एक भावभीना विदाई गीत पेश किया । विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य का ध्यान रखते हुए मेहनत से अपने भविष्य और कैरियर के लिए सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए ताकि वो अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकें और अपना और विद्यालय का नाम रोशन कर सके।विद्यालय के प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनायें दी और बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम आशा करते हैं कि अपने कार्यों और सफलता के द्वारा ये बच्चे हमारे विद्यालय की कीर्ति को चारों ओर फैलायेंगे। कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष कुमार सिंह व आँचल चौधरी को मिस्टर डी० पी० एम. व मिस डी. पी. एम. चुना गया । उत्कर्ष को मिस्टर फेयर वैल तथा विधि को मिस फेयर वैल बनाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय कॉर्डिनेटर अनुज त्यागी, गौरव यादव, मुकुल त्यागी, तनवीर, अलका, मंजू, हरनीत, प्रदीप, अमित गौतम आदि सभी अध्यापकों तथा बच्चों का विशेष सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *