जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज ईद-उल-अजहा के मौके पर मुबारकबाद दी हैं।

इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार हमें भाईचारे के साथ रहने, एक-दूसरे के जज्बात की कद्र करने, आपस में हमदर्दी रखने और सच्चाई की राह पर चलते हुए अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने की सीख देता है।

साथ ही यह त्यौहार नेक नीयत के साथ समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने इस मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों से प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव की महान परंपरा को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।