सोना 1325 और चांदी में 1293 रुपये की साप्ताहिक गिरावट

सोना 1325 और चांदी में 1293 रुपये की साप्ताहिक गिरावट

मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की तेजी के दबाव में बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1325 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1293 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 63.73 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1741.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 66.3 डॉलर प्रति औंस लुढ़ककर 1732.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.54 डॉलर प्रति औंस उतरकर 19.29 डॉलर प्रति औंस रही।

बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी देखा गया। सप्ताहांत पर सोना 1325 रुपये की भारी गिरावट लेकर 50757 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना मिनी 1312 रुपये गिरकर 50791 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही।

इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 1293 रुपये सस्ती होकर 57039 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 1277 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 57460 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *