Gangster गोल्डी बराड़ का पंजाब में बैंक खाता खुलवाने पहुंचा शख्स, अधिकारी के उडें होश

पठानकोट। पठानकोट के डांगू रोड स्थित यूनियन बैंक में आज उस समय स्थिति गंभीर हो गई जब एक शख्स ने गैंगस्टर के नाम से खाता खुलवाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने की कोशिश की।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब बैंक अधिकारी ने के.वाई. सी. इकट्ठी करनी शुरू की तब अपनी पोल खुलते देख बैंक से भाग गया। बैंक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. एस. अरुण सैनी खुद बैंक पहुंचे और जांच शुरू की।

एस. एस. पी. ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति खाता खुलवाने आया था। उसने पैन कार्ड मंगे राम निवासी जोधपार का दिया पर जब उसने आधार कार्ड दिया तो उस पर फोटो गुगल पर पर पड़ी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की थी। बैंक कर्मचारी चौकस था और व्यक्ति को पता लग गया और वह तुरंत वहां से भाग गया। उस व्यक्ति का मंगे राम वाला पैन कार्ड भी फर्जी निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *