जिलाबदर के आरोपी ने जीता सरपंच का चुनाव

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंह निवास में पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव में एक जिला बदर उम्मीदवार प्रभात रावत चुनाव जीत गया और सरपंच बन गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रभात रावत को चार दिन पूर्व जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले से तथा जिले के सीमावर्ती अन्य जिलों से जिला बदर किया गया था। कल तृतीय चरण के पंचायत चुनाव के मतदान के बाद रात को जब चुनाव परिणाम आया तो जिला बदर किया गया प्रभात चुनाव जीत गया, जबकि जिला बदर होने के बाद से वह यहां नहीं था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *