नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलमान ने की ‘बेशर्मी’ की हदें पार

भाजपा से निलम्बित नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती पुलिस अभिरक्षा में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। संगीन आरोपों में घिरने के बाद भी वह कभी मुस्कुराता हुआ, कभी थम्स (अंगूठा) दिखाता, तो कभी धार्मिक नारे और शायरी बोलकर मानो अपनी जीत का जश्न मान रहा हो। शुक्रवार दोपहर भी उसने बेशर्मी की हद को पार कर दिया। अपनी तरफ कैमरा देखकर वह न केवल मुस्कुराया बल्कि आंख मारकर खुशी का इजहार किया।

दरगाह थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम अदालत में पेश करने से पहले हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल कमाया। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से उसे पुलिस वाहन में लाने की बजाय दो ऑटोरिक्शा में मय दलबल अस्पताल लेकर पहुंयी। अस्पताल पहुंचने से पहले जैसे ही सलमान चिश्ती को मीडिया का कैमरा नजर आया। उसने अपने अंदाज में आंख मार दी। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने उसका सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ-साथ उसके मुंह पर मास्क भी लगा दिया।

दरगाह थाना पुलिस ने सलमान चिश्ती की सुरक्षा के लिए भारी भरकम जाप्ता तैनात कर रखा है। दरगाह थाने के उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के अलावा पुलिस और आरएसी के 15 जवान, क्यूआरटी के 6 हथियारबंद कमांडो की तैनाती कर रखी है। आमतौर पर इतनी सुरक्षा जेड प्लस में दी जाती है।

पुलिस ने सलमान चिश्ती का ड्रग टेस्ट भी करवाया है। ड्रग टेस्ट के लिए नूमने जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि प्रथमदृष्ट्या उसकी हाथों की अंगुलियां पर जलने व कट के निशान हैं जो आमतौर पर घातक मादक पदार्थ के सेवन के दौरान होते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *