मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे के देशभर में कई ठिकानों पर छापे मारे।
सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि वर्ष 2009 -2017 के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के फोन टैपिंग के मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उनके खिलाफ गृह मंत्रालय के निर्देश पर फ़ोन टैपिंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले श्री पांडे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित एनएसई घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था।

