कटनी में अल्पसंख्यक समुदाय के कांग्रेस के सदस्य भाजपा में हुए शामिल

कटनी। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बीच कटनी में आज अल्पसंख्यक समुदाय के बहुत से कांग्रेस सदस्यों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सभी ने कांग्रेस के स्थानीय नेता रहे गुलाम ख्वाजा नियाज़ी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। एक दिन पहले ही वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी निशा मिश्रा ने भी भाजपा का दामन थामा था।
कटनी में नगरपालिक निगम के लिए आगामी 13 तारीख को मतदान होना है। भाजपा ने यहां से ज्योति दीक्षित को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *