डॉ अनुराग वार्ष्णेय मानवता की सेवा की मिसाल : अभिमन्यु गुप्ता

बागपत। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से बागपत के रक्त बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय के 11 वर्ष उपरांत मेरठ स्थानांतरण होने पर लायन अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा माल्यार्पण करते हुए पटका पहनाया एवं पगड़ी से सुसज्जित कर स्मृति चिन्ह् भी प्रदान किया गया और उनकी बागपत में आमजन के प्रति सरलता व्यवहार कुशलता एवं पीड़ित के प्रति सद्भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि विगत 11 वर्षों में डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने रक्त बैंक प्रभारी रहते हुए रक्त की उपलब्धता होते हुए किसी को भी निराश नहीं किया यही कारण है कि, सेवा भावना से ही आप 11 वर्ष तक बागपत में सेवा कर सके, आपकी सेवाएं हमेशा याद रहेंगी और प्रेरणा देती रहेंगी।
इस अवसर पर जॉन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल ने कहा कि डॉ वार्ष्णेय सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व का नाम है। वहीं अपने सम्मान से अभिभूत डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि बागपत में 11 वर्ष पूर्व आकर मुझे किसी ने लॉयन अभिमन्यु गुप्ता का नाम बताया था,मैंने आपसे संपर्क किया ,तब से आपने निरंतर 50 रक्तदान शिविरों के माध्यम से जिला रक्त बैंक को सहयोग किया। लगभग रक्त बैंक की 80 पर्सेंट पूर्ति आपने लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से करा कर अमूल्य सहयोग दिया है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा वार्ष्णेय का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में अभिमन्यु गुप्ता की माता श्रीमती रुकमणी देवी ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर लॉयन डॉ रामलाल, लॉयन अतुल जिंदल, विभोर जिंदल, ब्रज भूषण गोयल, मनोज मित्तल, प्रदीप नेन, लॉयन संतोष गुप्ता सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *