कांग्रेस के जनहित कार्यों से घबरा कर भाजपा ने बीच में गिरा दी सरकार : किकमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि उनकी 15 माह की सरकार के जन हितेषी कार्यों और योजनाओं से घबरा कर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सरकार बीच में गिरा दी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा झूठ परोस रही है कि कांग्रेस सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किये।
उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्य भाजपा की 15 वर्ष की सरकार पर भारी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा सरकार ने 15 वर्ष में जनहित के कार्य किये होते तो चौहान को आज झूठी घोषणाओं से गुमराह करने वाले झूठे सपने दिखाना नहीं पड़ते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *