महाराष्ट्र में कोरोना के 2678 नये मामले , आठ और मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2678 नये मामले सामने आये तथा आठ और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,95,729 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,964 हो गयी है। इसी अवधि में 3238 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,28,352 हो गयी है।

राज्य में अभी 19,413 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *