कांवड़ यात्रा-बकरीद को लेकर CM योगी सख्त, शरारतियों से निपटने को पुलिस को निर्देश जारी

कांवड़ यात्रा-बकरीद को लेकर CM योगी सख्त, शरारतियों से निपटने को पुलिस को निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि आगामी 14 जुलाई से पवित्र श्रावण मास का प्रारम्भ हो रहा है। 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि का विशेष अवसर होगा। श्रावण मास में परम्परागत कांवड़ यात्रा निकलेगी। इसमें सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है। 31 जुलाई से श्रावण पूर्णिमा तक अयोध्या का सावन मेला भी शुरू होगा। नागपंचमी और रक्षाबंधन का भी पर्व है। इससे पूर्व, बकरीद का पर्व है। इसी बीच मुहर्रम का महीना भी शुरू होगा। स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। हमें बकरीद, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा सहित आगामी पर्वों व त्योहारों के दृष्टिगत सतत सतर्क-सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों के साथ बकरीद, नाग पंचमी, रक्षा बंधन त्योहारों सहित श्रावण मास, कांवड़ यात्रा आदि के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *