दूल्हा बने CM मान की पहली तस्वीर आई सामने, कुछ ही देर में लेंगे ‘लावां-फेरे’

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूल्हा बने की पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा ने अपने अकाउंट पर भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राघव ने लिखा,” साडे वीर दा ब्याह.. सानूं गोडे-गोडे चाह…।”

केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शादी में पहुंच गए है। वह पिता की सारी रस्में अदा करेंगे। इस बात की जानकारी राघव चड्ढा ने दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *