पालिकाध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा है कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना मेरी जिम्मेदारी उनमें सफाई व्यवस्था प्रमुख बिंदुओं मैं से एक है।
नगरीय सफाई के प्रति गंभीर पालिका अध्यक् के द्वारा आज प्रातः 7:30 बजे से 9:45 बजे तक मुख्य सड़कों एवं वार्ड तथा कूड़ा व डलाव घरों का निरीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त पालिका के कूड़ा वाहनों मैं डीजल आपूर्ति करने वाले यूनाइटेड पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया मौके पर जोनल सेनेटरी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि अपेक्षा के अनुकूल सफाई व्यवस्था एवं कूड़े के निस्तारण व्यवस्था नहीं है तथा डीजल पर अत्याधिक व्यय हो रहा है डीजल खर्च को कम करने के लिए प्रत्येक कूड़ा वाहन का 1 लीटर डीजल प्रति चक्कर ए टू जेड प्लांट तक कूड़ा निस्तारण करने हेतु ले जाने में कम करना सुनिश्चित करें तथा समय से कूड़ा निस्तारण कराया जाए। पेट्रोल पंप के प्रबंधक को भी माननीय पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि पारदर्शिता के दृष्टिकोण से प्रत्येक कूड़ा वाहन में डीजल की आपूर्ति करें। किसी भी दशा में डुप्लीकेट कंप्यूटरीकृत पर्चियां ना दें और यदि अभिलेखों के परीक्षण में ऐसा संज्ञान में आता है तो पेट्रोल पंप से डीजल आपूर्ति का कार्य हटा लिया जाएगा। अध्यक्ष महोदय द्वारा मेरठ रोड मोती महल क्षेत्र सर्कुलर रोड सुमन विहार आदि पर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त स्टेडियम मैं पालिका द्वारा निर्मित कराए जा रहे हाईटेक शौचालय एवं मुख्यालय का भी निरीक्षण किया संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए कि अनिवार्य रूप से 4 दिन की अवधि में इसका निर्माण पूरा कराए जाए। इसके बाद महावीर चौक स्थित टॉयलेट तथा मीनाक्षी चौक पर भी हाईटेक टॉयलेट के निर्माण का कार्य प्रारंभ करें। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष के साथ राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी आई टी ऑफिसर श्री प्रियेश कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।


