अमेरिका ने ईरान के खतरे से निपटने इजरायल को समर्थन की पुष्टि की

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने राष्ट्रपति जो बिडेन की इजरायल यात्रा से पहले द्विपक्षीय साझेदारी और ईरान समेत अन्य खतरों से निपटने में उनके देश के समर्थन की फिर से पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने इजरायल के प्रधान मंत्री यायर लैपिड को अपनी नयी भूमिका संभालने पर बधाई दी। उन्होंने श्री लैपिड अमेरिकी-इज़राइल साझेदारी, इज़राइल की सुरक्षा और ईरान सहित साझा खतरों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

बयान के मुताबिक ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति अपनी आगामी इजरायल यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *