पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे दूल्हा, जाने कौन है होने वाली दुल्हन

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। चंडीगढ़ में आयोजन की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे। भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है।

भगवंत मान की शादी की तैयारियां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में किया गया है। गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने पहुंचेंगे।

भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां भी लड़की को पसंद करती थीं।

भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ हैं। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया। किसी को कार्यक्रम की भनक नहीं लगी।

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सीएम की होने वाली दुलहनियां भी सिख ही हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।

भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था लेकिन 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *