भड़काऊ भाषण और फर्जी खबरों काे रोकने के लिये गंभीर उपाय करे सरकार : मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायवती ने खबरिया चैनलों पर भड़काऊ भाषण एवं फर्जी खबरों के प्रकाशन और प्रसारण को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से आम जनजीवन प्रभावित होता है। इसके मद्देनजर सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये संजीदा उपाय करने चाहिये।
मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके तहत यूपी व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है व जिसकी जबरदस्त चर्चा एवं चिन्ता की लहर भी।
उन्होंने कहा, “इस प्रकार के दुःखद घटनाक्रमों से कानून का राज नष्ट होकर आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है, जिसके प्रति सभी सरकारों को तटस्थ व गंभीर होकर कार्य करना चाहिए तभी यहाँ लोगों को तनाव व हिंसक वातावरण से मुक्ति मिल पाएगी। विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का आयरन राज जरूरी।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *