मुजफ्फरनगर में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत तीन घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र से आपसी लडाई का मामला सामने आया है। गांव दूधली में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल विनोद कुमार ने बताया कि दीवार निर्माण को लेकर चाचा के लड़के ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में दो महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को शाहपुर सीएचसी केंद्र पर भर्ती किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चाचा के लड़के ने उनकी गैरमौजूदगी में दीवार का निर्माण करा लिया जो गलत है।

उन्होंने बताया कि दीवार के नीचे जो नींव भरी गई है उसमें उसकी ईटें भरी हुई है। जिसका विनोद ने विरोध किया था फिर उसके चाचा के लड़के ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। विनोद पर हमला होता देख कई लोग भी बीच में घुस गए और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया और घायलों को शाहपुर सीएचसी केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *