मेरठ में तेज रफ्तार ट्रक ने बेटी को कुचलकर मौत के घाट उतारा, देने जा रही थी मां का खाना

मेरठ। सरधना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्षेत्र के मोहल्ला छावनी निवासी सोनम (16) साइकिल से बाग अपनी मां को खाना लेकर जा रही थी। तहसील रोड पर गोमती नगर गेट के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उठाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि सोनम के पिता का देहांत 10 साल पहले हो गया था। सोनम चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। सोनम की मां बाग में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *