भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- किसानों का नहीं होने देंगे शोषण, सरकार से मांगेंगे चार गुना…

भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- किसानों का नहीं होने देंगे शोषण, सरकार से मांगेंगे चार गुना…

नोएडा। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मुआवजा वृद्धि मांग सरकार से उठाने एवं मजबूती से किसानों के हकों की लड़ाई लडने का राकेश टिकैत ने जेवर के किसानों को भरोसा दिया है। सोमवार को जेवर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संवाद गोष्ठी को संबोधित किया। वहीं संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के किसानों व नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर किसानों के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते जेवर-झाझर रोड स्थिति यूनियन के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर कार्यालय का उद्घाटन किया। किसान संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय जिले के किसानों से विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में सरकार एवं अधिकारियों के द्वारा किसानों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों को काफी समय से मुआवजा बढ़ाकर चार गुने किए जाने की मांग को सरकार के स्तर पर मजबूती से उठाया जायेगा।

कार्यक्रम में अन्य किसान संगठनों को छोड़कर के आए कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मिलित कराते हुए नई जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें राजीव मलिक को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, विश्वास गुर्जर को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, व चौधरी राजमल सिंह को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।

किसान संवाद गोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, जिला अध्यक्ष अनीत कसाना, ज्ञानी प्रधान, अरुण चौधरी, दीन मोहम्मद, मोहित प्रधान, हरेंद्र चौधरी, धनीराम मास्टर, प्रेमवीर मलिक, संतोष शर्मा, चौधरी कुमरपाल सिंह, साकिर सैफी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *