पैनल के अधिवक्ताओं ने रिहा हुए लोगों से वसूला एक-एक रूपया शुल्क

सहारनपुर। ऑल इण्डिया माईनोरिटीज एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन ने दस जून (जुमा) के दिन हुऐ प्रदर्शन में गिरफ्तार निर्दोष लोगों की पैरवी के लिए 25 अधिवक्ताआंे का एक पैनल तैयार करके एक रूपये में मुकदमा लड़ने का ऐलान किया था। उसी कड़ी में थाना मिर्जापुर में गिरफ्तार ग्यारह लोगों की जमानत अधिवक्कताआंे के पैनल ने कराकर रिहा कराया था। जिनमें अनवार, दानिश, शौकीन, वसीम, नईम, अनवर, मुदस्सिर, मुकीम, मुरसलीन, अब्दुल रहमान व अफजाल के नाम शामिल हैं। इस उपलक्ष मंे रायपुर के ग्राम प्रधान अब्दुल कादिर, राव जुबैर, राव आतिफ, मुनव्वर अली आदि ने अधिवक्ताआंे के पैनल के कार्य की सराहना की। एडवोकेट मौहम्मद अली, बाबर वसीम, अशरफ खान, फरीद अहमद सिद्दीकी, जमाल साबरी, राव सलीम, शोएब रसूलपुर, शहजाद अहमद, आसिफ, शादान शाह एडवोकेट के अलावा मिली कोन्सिल के जिलाध्यक्ष डा0 अब्दुल मालिक मुगीसी, इस्लामिक फाउन्डेशन के कोषाध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन को रायपुर आमन्त्रित किया गया था। अधिवक्ताओं का रायपुरवासियों ने ह्रदय से स्वागत व सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्यारह प्रदर्शनकारियों ने अधिवक्ताओं को उनका एक-एक रूपया देकर शुल्क अदा किया और आल इण्डिया माईनोरीटीज एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन ने शुल्क प्राप्ति की रसीद भी अदा की और अपने वचन को निभाया। शीघ्र ही 169 धारा के तहत छूटे आठ लोगों से भी शुल्क प्राप्त किया जायेगा और आगे भी पैरवी जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *