मुजफ्फरनगर के डाक्टर पति-पत्नी पर करोडों की धोखाधडी का आरोप, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर के डाक्टर पति-पत्नी पर करोडों की धोखाधडी का आरोप, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर। कस्बे के चिकित्सक दंपती पर एक ठेकेदार से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह धोखाधड़ी ठेकेदार को ट्रस्ट के जाल में फंसाकर की गई। पीड़ित ठेकेदार ने आरोपी दंपती के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी निवासी असलम ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी कंस्ट्रेक्शन कंपनी है। कस्बे के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद जुनैद और उसकी पत्नी ने एमजे एजूकेशनल एंड चैरिटेबिल ट्रस्ट बनाया हुआ है। आरोप है कि ट्रस्ट की ओर से शाहपुर से चांदपुर जाने वाली रोड पर एमजेआईएमएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की बिल्डिंग एवं चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका ठेका उसे दिया गया था। दंपती ने जीएसटी व अन्य टैक्स से बचने के लिए 2019 में इकरारनामे में जानबूझकर बिल्डिंग निर्माण की कीमत अंकित नहीं की। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक दंपती ने उससे कुछ कोरे कागजों पर भी साइन यह कहकर लिए थे कि ट्रस्ट के निर्माण कार्य के संबंध में कुछ प्रार्थना पत्र देने पड़ेंगे।

आरोप है कि निर्माण के दौरान जब उसने बिजली की सप्लाई लेने व सबमर्सिबल का बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था कराने के लिए कहा, तो धोखा देने की नीयत से चिकित्सक दंपती ने उससे कहा कि वह बिजली कनेक्शन के लिए गारंटी राशि लगभग पंद्रह लाख रुपये जमा कर दें व सबमर्सिबल का बोरिंग करा लें, जो खर्च आएगा वह अदा कर देंगे, जिस पर उसने गारंटी राशि एमजे एजूकेशनल एंड चैरिटेबिल ट्रस्ट के नाम से अपने खाते से एनईएफटी के जरिये जमा किए तथा इसके अतिरिक्त तीस लाख रुपये चिकित्सक की पत्नी के एकाउंट में एनईएफटी द्वारा जमा किए। आरोप है कि निर्माण में धोखाधड़ी की गई, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *