Posted inराज्य मध्यप्रदेश के हर गरीब को मकान बनाने दी जाएगी जमीन: शिवराज Posted by admin July 4, 2022No CommentsPosted inराज्य इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश की धरती पर हम एक सामाजिक क्रांति करेंगे, यहां के हर गरीब को रहने की जमीन का टुकड़ा देकर उसे भूखण्ड मालिक बनायेंगे। चौहान ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां इंदौर में रोड़ शो और जनसभा की। उन्होंने कहा कि हमने माफियाओं, गुंडे, बदमाशों से 21 हजार एकड़ जमीन बुलडोजर चलाकर मुक्त कराई है। इन पर गरीबों के मकान बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है। आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री स्वेच्छनुदान के माध्यम से भी हम सेवा करते हैं और विधायक निधि भी हमने बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के विकास और जनता के कल्याण के काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए आपसे आग्रह करने आए हैं कि भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप जाइये। उन्होंने कहा कि हम केवल पुल, पुलिया, सड़क नहीं बना रहे हैं, बल्कि जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। चौहान ने कहा कि मेरे बच्चों तुम्हारे उज्ज्वल और खुशहाल भविष्य के लिए तुम्हारा ‘मामा’ शिवराज कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इंदौर के मेरे भाइयों-बहनों आपने पगड़ी पहनाकर जो प्रेम और सम्मान दिया है, उसके लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। इंदौर मेरे सपनों का शहर हैं। इंदौर मध्यप्रदेश के विकास का इंजन है। इंदौर चलेगा तो ही मध्यप्रदेश चलेगा। इसे श्रेष्ठतम बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सुंदर, स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर यह हमारा मूल मंत्र है। जब हम विकसित शहर कहते हैं तो विकास में जन कल्याण और गरीब कल्याण भी सम्मिलित है। इंदौर में भी विकास तो होगा ही, इंदौर के दिल में गरीबों के लिए भी स्थान रहेगा। Post Views: 9 admin View All Posts Post navigation Previous Post हथियारों से लैस लश्कर आतंकियों को गांववालों ने कैसे पकड़कर रस्सी से बांधा, खुद बताई पूरी दास्तांNext Postअवैध शराब ले जाते मोटर साइकिल सवार गिरफ्तार
चौहान ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां इंदौर में रोड़ शो और जनसभा की। उन्होंने कहा कि हमने माफियाओं, गुंडे, बदमाशों से 21 हजार एकड़ जमीन बुलडोजर चलाकर मुक्त कराई है। इन पर गरीबों के मकान बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है। आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री स्वेच्छनुदान के माध्यम से भी हम सेवा करते हैं और विधायक निधि भी हमने बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के विकास और जनता के कल्याण के काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए आपसे आग्रह करने आए हैं कि भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप जाइये। उन्होंने कहा कि हम केवल पुल, पुलिया, सड़क नहीं बना रहे हैं, बल्कि जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। चौहान ने कहा कि मेरे बच्चों तुम्हारे उज्ज्वल और खुशहाल भविष्य के लिए तुम्हारा ‘मामा’ शिवराज कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इंदौर के मेरे भाइयों-बहनों आपने पगड़ी पहनाकर जो प्रेम और सम्मान दिया है, उसके लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। इंदौर मेरे सपनों का शहर हैं। इंदौर मध्यप्रदेश के विकास का इंजन है। इंदौर चलेगा तो ही मध्यप्रदेश चलेगा। इसे श्रेष्ठतम बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सुंदर, स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर यह हमारा मूल मंत्र है। जब हम विकसित शहर कहते हैं तो विकास में जन कल्याण और गरीब कल्याण भी सम्मिलित है। इंदौर में भी विकास तो होगा ही, इंदौर के दिल में गरीबों के लिए भी स्थान रहेगा।