Accident
Trending
कुल्लू में खाई में गिरी बस, अब तक 16 की मौत…45 यात्री थे सवार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे। यह प्राइवेट बस रास्ते से गुजरते हुए बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

सोमवार सुबह यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी, उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे जो सैंज स्कूल की तरफ आ रहे थे। वहीं मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चलाया गया है।