रंगरेलियों पर मचा बवाल, पुलिस ने पूछा तो महिला बोली-पति और प्रेमी दोनों चाहिए, जानें फिर क्या हुआ?

मैनपुरी। यूपी में पति-पत्नी और वो का किस्सा सामने आया है। यहां महिला अपने पति के साथ एक घर में रहती थी। इसी घर में महिला का प्रेमी भी रहता था। इसकी जानकारी उसके पति को नहीं थी। महिला दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाह रही थी। महिला का प्रेमी उसके पति के काम में भी हाथ बंटाता था। एक दिन महिला का पति गांव में ही हो रही भागवत सुनने चला गया। घर में महिला और उसका प्रेमी था।

दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। इसकी जानकारी किसी तरह उसके पति को हो गई तो वह रास्ते से ही घर वापस आ गया। दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर पति का खून खौल उठा। उसने दोनों की पिटाई लगा दी, इसके बाद तीनों थाने पहुंच गए। पूछताछ में महिला पति और प्रेमी में से किसी को भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार की शाम 3 बजे तक उसे फैसला करने का वक्त मिला था। बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति और प्रेमी दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

मैनपुरी जिले के औंछा गांव निवासी पति गांव में चल रही भागवत कथा को सुनने गया था। गांव के ही एक युवक की सूचना पर वह अचानक घर पहुंच गया। जहां उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने प्रेमी की तबीयत से धुनाई की और पति ने पुलिस बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *