उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन ने किया उर्दू एकेडमी चेयरमैन का इस्तक़बाल उर्दू फ़रोग़ के लिए क़दम उठाने की मांग


मुजफ्फरनगर ( मो सुहैल ) उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन के पदाधिकारियों ने आज मुज़फ्फरनगर आए उ0प्र0 उर्दू एकेडमी के चेयरमैन कैफुलवरा का बुके भेंट करके इस्तक़बाल किया।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता फैजुर्रहमान के आवास पर आज एक इस्तक़बालिया प्रोग्राम किया गया। इस दौरान यू0डी0ओ0 के पदाधिकारियों ने उन्हें एकेडमी के चेयरमैन बनने पर बधाई दी। ज़िलाध्यक्ष कलीम त्यागी ने चेयरमैन से मांग की कि उर्दू ज़बान के फ़रोग के लिए एकेडमी की तरफ़ से एैसे क़दम उठाए जाएं जिससे अवाम उर्दू ज़बान की तरफ़ माईल हो और उर्दू का विकास हो। चेयरमैन ने कहा कि उर्दू एकेडमी उर्दू ज़बान के फ़रोग़ के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और पिछली सरकारों के दौरान जो काम करने से रह गए थे उन्हें करने का काम कर रही है। यू0डी0ओ0 के द्वारा सवाल किया गया कि आपकी सरकार ने 2016 में 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर उस वक़्त रोक लगाई थी जब उनको नियुक्ति पत्र दिया जाना था। इस पर उन्होंने कहा कि हम सरकार से उर्दू शिक्षकों की भर्ती कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा अधिकारियों की नेम प्लेट और शासन द्वारा जारी किए जाने वाले साइन बोर्ड पर उर्दू ज़बान को नज़रअंदाज़ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एसा नहीं है जहां जहां ज़रुरत होती है वहां उर्दू का इस्तेमाल होता है। साथ नहीं उन्होंने उर्दू दां अवाम से अपील की कि संविधान ने आपको ये हक़ दिया है कि सरकारी दफ़्तरों में उर्दू में दरख़्वास्त दें लेकिन उर्दू वाले ऐसा नहीं कर रहे हैं जिससे उर्दू का नुक़सान हो रहा है। इस मौक़े पर उर्दू सहाफी/एडीटर डॉ0 तनवीर गौहर ने उन्हें अपनी त्रैमासिक उर्दू पत्रिका और साप्ताहिक उर्दू तनवीर-ए-अदब पेश किया। उन्होंने खुशी का इज़हार करते हुए मुबारकबाद पेश की। यू0डी0ओ0 द्वारा एक मैमोरेंडम भी दिया गया जिसमें मुख्यमंत्री से मांग की गई कि यूक्रेन से लौटे एम0बी0बी0एस0 छात्रों की बची हुई पढ़ाई भारत में ही कराई जाए। उनका इस्तक़बाल करने वालों में कलीम त्यागी, बदरुज़्ज़मां ख़ान, तहसीन अली असारवी, शमीम क़स्सार, गुलफाम अहमद, कारी शाहिद अरमान, डॉ0 तनवीर गौहर, फैजुर्रहमान, शाहवेज़, जावेद मज़हर वगै़रह मौजूद रहे।




