गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा ये हाईवे, मेरठ सहित कईं जिले के लोगों को मिलेगा लाभ

बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे और इसके साथ बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का काम पूरा होने के साथ यातायात के संसाधन तो बढ़ेंगे ही, साथ ही यहां रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिलने के बाद से ही बरेली के लोग गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टविटी की मांग कर रहे थे। अब यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस-वे को बिनावर के पास जोड़ेगा, जिससे बरेली समेत आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

आने वाले समय में जिले में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 595 किमी का गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं में 95 किमी दूरी तय करेगा। यह एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 65 गांवों से होकर गुजरेगा। बरेली-मथुरा हाईवे की कुल लंबाई करीब 220 किमी है। बदायूं में यह हाईवे करीब 70 किमी दूरी तय करता है। बरेली-मथुरा हाईवे गंगा एक्सप्रेस-वे को बदायूं में बिनावर के गांव कुतुबपुरथरा के पास जोड़ेगा। इससे बदायूं में यातायात कनेक्टविटी बढ़ेगी। बरेली-मथुरा हाईवे के साथ ही गंगा एक्सप्रेस-वे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को बिसौली में कनेक्ट करेगा। दातागंज में गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं-तिलहर-पुवायां स्टेट हाईवे को कनेक्ट करेगा। बरेली-मथुरा हाईवे को भी चार से छह लेन किया जाना है। इससे कई जिलों के लोगों को लाभ होगा। इन जिलों की गंगा एक्सप्रेस-वे से भी कनेक्टविटी हो जाएगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने करीब 220 किमी बरेली-मथुरा हाईवे के तीन चरण में चौड़ीकरण की योजना बनाई है। हाईवे के लिए बरेली-बदायूं के बीच सर्वे का काम शुरू हो चुका है। अब बदायूं-कछला के बीच भी सर्वे का काम होना है। बदायूं से बरेली के दूरी करीब 48 और बदायूं से कछला की दूसरी 30 किमी है।

बरेली-बदायूं हाईवे को फोरलेन करने का काम 2014-15 में हुआ था। इसके बाद 2020 में सरकार ने इसे नेशनल हाईवे घोषित कर दिया था। 2021 में बरेली-मथुरा हाईवे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन चला गया। बदायूं से कछला के बीच हाईवे के चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। यहां भी यह हाईवे फोरलेन किया जा रहा था, अब बरेली से बदायूं और बदायूं से कछला के बीच हाईवे को फोरलेन के स्थान पर सिक्स लेन का किया जाना है।

गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होते हुए करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। बदायूं में एक्सप्रेस-वे बरेली-मथुरा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और बदायूं-तिलहर-पुवायां स्टेट हाईवे को कनेक्ट करेगा। एक्सप्रेस-वे से बदायूं समेत आसपास के जिलों को लाभ होगा। एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टविटी के लिए बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को छह लेन किया जाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *