यूपी में आज होगा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान, संजीव बालियान सहित चल रहे इन दिग्गजों के नाम

यूपी में आज होगा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान, संजीव बालियान सहित चल रहे इन दिग्गजों के नाम

लखनऊ। तेलंगाना में शनिवार से होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी। साथ ही पीएम मोदी भी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। स्वतंत्रदेव का तीन वर्ष का कार्यकाल भी 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरों में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं।

वहीं, पिछड़े वर्ग से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य दौड़ में है। एससी वर्ग से इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व रवि सोनकर के नाम चर्चा में है।

संघ में भी बदले जा सकते हैं पदाधिकारी
संघ की 7 से 9 जुलाई तक राजस्थान के झुंझुनूं में होने वाली अखिल भारतीय बैठक के बाद प्रदेश में संघ के पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र के पदाधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है। उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के लिए ब्लॉक स्तर पर संघ के गृहस्थ शताब्दी विस्तारक निकाले जाएंगे।

दो वर्ष के लिए निकाले जाने वाले विस्तारकों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। लखनऊ में हुई तीन दिवसीय संघ की बैठक में इसकी कार्ययोजना बनाई गई। ये विस्तारक क्षेत्र में रहकर संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाएंगे और जनता को संघ से जोड़ेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *