मुजफ्फरनगर में पत्नी व ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग युवक ने जहर खाकर जान दी

मुजफ्फरनगर। गांव रेई के युवक ने पत्नी व ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पत्नी व ससुरालियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई निवासी मांगेराम कश्यप पुत्र बिशम्बर ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसके पुत्र मनोज की शादी गत 15 मार्च 2021 को प्रीति पुत्री स्व. सुरेश निवासी 236 मेट्रो आइसक्रीम वाली गली ऋषिकुल हरिद्वार के साथ हुई थी।

शादी के बाद से प्रीति उसका मानसिक उत्पीड़न करती थी। देर रात मनोज रामपुर तिराहे पर बेहोशी के हालत में पड़ा मिला। मेरठ के निजी अस्पताल में 6 जून को उसकी मौत हो गई। मृतक के बैंग से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने पत्नी व ससुरालियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया हुए।

पुलिस ने स्वजन.की तहरीर पर पत्नी प्रीति, सास उषा व साले गौरव व देवेंद्र के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *