जन जागरुकता के सहारे ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान हो सकता है सफल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रवाना किया।
इस मौके पर निरंजन ने कहा कि शासन के निर्देश पर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले चरण में 15 जुलाई तक विभिन्न विभागों के समन्वय से लोगों को जागरूक किया जायेगा और साफ-सफाई आदि के कार्य किए जायेंगे। दूसरे चरण में आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। ये वाहन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही गांवों में साफ-सफाई, जलभराव को रोकने सहित विभिन्न कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि इससे लोग संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरुक होंगे, क्योंकि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम को जरूरी बताते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न होने दें। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि यह अभियान बगैर सभी के सहयोग से सफल नहीं हो सकता है। 16 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस समय कोविड महामारी को प्रकोप है। ऐसे में कोविड प्रोटाकॉल का पालन अवश्य करें। मलेरिया रोगियों की पहचान की जाए।
इस दाैरान अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुल कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं और इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *