देश
Trending

बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक में मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें योजना से जुड़े फायदे

सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बेटी का खाता उसकी आयु 10 वर्ष होने से पहले खुलवाना होगा। सरकार की इस स्कीम में आप न्यूनतम 210 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।

बेटी के भविष्य को लेकर मां-बाप हमेशा चिंता में रहते हैं। चाहे फिर वो उसकी शिक्षा हो या फिर शादी। ऐसे में सरकार आपके लिए तरह-तरह की स्कीम लाती है, जिसके जरिए महिलाओं की शिक्षा या उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके। Sukanya Samriddhi yojna इन सरकारी योजनाओं में एक है, जिसे भारत सरकार द्वारा खास लड़कियों की शिक्षा और शादी के लिए तैयार किया गया है।

आज हम आपको सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि स्कीम एक बचत योजना है। इसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में –

सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बेटी का खाता उसकी आयु 10 वर्ष होने से पहले खुलवाना होगा। सरकार की इस स्कीम में आप न्यूनतम 210 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।

सुकन्या समृद्धि स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना में आप अपनी बेटी के खाते को उसकी उम्र 21 वर्ष होने तक संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा खाते का संचालन 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक भी किया जा सकता है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि स्कीम से आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक राशि उसकी आयु 18 वर्ष होने के बाद निकाल सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन भारतीय डाक द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत पैसों का भुगतान करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा। इसके अलावा भारतीय डाक घर द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल अकाउंट से भी पैसों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
इस स्कीम के तहत एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना में बेटी के माता पिता या उसके कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपके पास बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता की आईडी प्रूफ और उसका निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button