राज्य
Trending
सीहोर जिले में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आष्टा तहसील में तेज बारिश के दौरान कल आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में आष्टा की इंदिरा कॉलोनी निवासी अंकित (20) और अनिल मालवीय (21) मौत हो गयी।
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आष्टा तहसील में तेज बारिश के दौरान कल आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में आष्टा की इंदिरा कॉलोनी निवासी अंकित (20) और अनिल मालवीय (21) मौत हो गयी।
बताया गया कि बारिश से बचने के लिए दोनों लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सीहोर जिले में कल लंबे इंतजार के बाद दोपहर बाद आष्टा क्षेत्र सहित पूरे ग्रामीण अंचल में जोरदार झमाझम बारिश हुई है। मृतकों के शवो का आज पोस्टमार्टम कर उनके शव को परिवारों क़ो सोपे गए।