NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, तैयारियां तेज

लखनऊ। NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी। मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी। इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की लखनऊ यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कोर कमेटी के सदस्यों संग चर्चा की थी। हालांकि अभी इस संभावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। सत्ताधारी एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इनके अलावा 54 अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है। हालांकि, पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने के कारण 54 अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो सकते हैं। यानी, मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *