विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता क़ाबडौत रवाना

बडौत। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में युवा पंचायत में सैकड़ों की संख्या में काबडौत के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर विधायक डॉ अजय कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छल है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह युवाओं के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। आज की युवा पंचायत में अग्निपथ योजना का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल युवाओं किसानों और आमजन के लिए संघर्ष कर रहा है। काबडौत के लिये रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रवाना हुए।
प्रमेन्द्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, पंकज तोमर, मास्टर मनोज तोमर, राजू तोमर सिरसली, मुनेश बरवाला, विकास प्रधान, हरी प्रधान, मोहित तोमर, देवराज प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, विनोद खेड़ा, अनिरुद्ध प्रधान, जसवीर चेयरमैन, रामछैल, बबली तोमर, भरत तोमर, आनंद छिल्लर, निशांत तोमर, अशोक पहलवान, सतवीर, इकबाल सिंह, जगदीश, विनोद तोमर, चंद्रपाल, सुनील तोमर, राममेहर तोमर, राम कुमार चौधरी आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *