राज्य
Trending
उदयपुर मर्डर केस की केरल के मुख्यमंत्री ने की निंदा
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बर्बर हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े टेलर कन्हैया लाल साहू की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या की निंदा की है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बर्बर हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने लिखा है, ”इस तरह के जघन्य कृत्य हमारे शांतिमय जीवन को अशांत करने का काम करते हैं। सभी से अपील है कि शांति बनाए रखें और कानून को अपना काम करने दें।”